बड़ी खबर : स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र ने अपने साथी छात्र को मारी गोली, स्कूल में मचा हड़कंप
बुलंदशहर | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बुलंदशहर जिले में आज सुबह एक दसवीं क्लास के छात्र ने अपने ही कक्षा में पढ़ने वाले साथी छात्र को क्लास में पढ़ते समय अचानक गोली मार दी | जानकारी के अनुसार जिस समय छात्र ने अपने साथी छात्र को गोली मारी उस वक्त क्लास में टीचर पढ़ा रहे थे |
अचानक दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरी क्लास में सन्नाटा छा गया और जैसे ही साथी छात्रों ने देखा कि उनके साथी छात्र ने उनके एक साथी को गोली मार दी है तो अचानक स्कूल में भगदड़ मच गई | वहीं आरोपी छात्र भी हथियार के साथ फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन आरोपी छात्र को स्कूल के अध्यापक ने ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया |
जाने किस लिए हुआ था विवाद :-
बुलंदशहर एसएसपी ने बताया कि 14 साल का आरोपी छात्र सूरजभान इंटर कॉलेज शिकारपुर में दसवीं क्लास में पढ़ता है | बुधवार को आरोपी छात्र का अपने ही साथी छात्र से सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था| झगड़ा इस कदर बढ़ा कि आज सुबह आरोपी छात्र अपने फौजी चाचा की लाइसेंसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा | छात्र ने पिस्टल अपने स्कूल बैग में छुपा कर रखी हुई थी | सुबह की प्रार्थना होने के बाद जैसे ही सभी छात्र अपनी क्लास में पहुंचे और क्लास टीचर ने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया तभी अचानक दसवीं क्लास में गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे स्कूल में सन्नाटा फैल गया और सभी लोग दसवीं क्लास की ओर दौड़ पड़े |उधर क्लास में पढ़ने वाले छात्र अपनी ही क्लास में गोली चलने की आवाज सुनकर डर की वजह से भाग निकले |
जानकारी के अनुसार स्कूल में डर का माहौल बन चुका था, लेकिन जैसे ही आरोपी छात्र ने अपने हथियार के साथ भागने की कोशिश की तो उसकी क्लास टीचर ने आरोपी छात्र को धर दबोचा और पुलिस को सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया | घायल छात्र की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|







.jpeg)












