लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बोलीं- ‘राष्ट्रहित सबसे ऊपर, यही है सच्ची राजनीति’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बोलीं- ‘राष्ट्रहित सबसे ऊपर, यही है सच्ची राजनीति’
Share

 नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके फैसले को राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों से जुड़ा कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में हर जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है।

रेखा गुप्ता ने लिखा कि शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में कई सुधार हुए, भारतीय भाषाओं को बढ़ावा मिला, तकनीकी और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर तैयार किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए दिया गया उनका इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

उधर, इस्तीफे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा इसे नैतिक निर्णय और जिम्मेदार नेतृत्व का उदाहरण बता रही है, जबकि विपक्ष इसे छात्र आंदोलनों के दबाव का परिणाम करार दे रहा है। देशभर में इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


Share

Leave a Reply