नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मथुरा से नहीं यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम Yogi Adityanath

मथुरा से नहीं यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम Yogi Adityanath
Share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं. पहले बताया जा रहा था कि योगी मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब जानकारी मिली है कि योगी आदित्यनाथ मथुरा से नहीं बल्कि राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है.
दिल्ली में हुई बैठक में सीएम की सीट को लेकर चर्चा
बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद तमाम सीटों को लेकर फैसला हुआ. इस दौरान योगी आदित्यनाथ की सीट को लेकर भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को पार्टी अयोध्या से उतारना चाहती है, हिंदुत्व के फैक्टर को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है. साथ ही मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा को ही पार्टी टिकट देने जा रही है. हालांकि ये भी बताया गया है कि कुछ मंत्रियों की सीट बदली जा सकती है.
बता दें कि योगी आदित्यनाथ यूपी ही नहीं देशभर में बीजेपी के लिए हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. इसीलिए वो जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे उसके कई तरह के मायने होंगे. अगर अयोध्या सीट पर ही अंतिम मुहर लग जाती है तो बीजेपी को इससे कहीं न कहीं पूरे चुनाव में फायदा मिल सकता है.

 ये भी पढ़े: कोरोना अपडेट 12 जनवरी: प्रदेश में आज भी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, 5476 कोरोना मरीजों की हुई पहचान 4 की मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े


Share

Leave a Reply