CG Corona Update : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 7, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन    |    Corona Returns in CG : न्यायधानी में महिला की मौत के बाद फिर इतने लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप    |    छत्तीसगढ़ में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी मिला संक्रमित    |    सावधान! फिर बढ़ने लगा कोरोना, लगातार कोविड केस में हो रहा इजाफा, एक दिन में आए इतने मामले    |    BREAKING NEWS : भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने से अधिक मामले    |    CG Corona Update : बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, राजधानी में 6 नए कोरोना मरीज सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप    |    राहत की खबर : 24 घंटे में सामने आए 200 से भी कम कोरोना केस, एक्टिव मामलों में भी आई गिरावट!    |    Corona Breaking : छग में BF.7 वैरिएंट ने दी दस्तक, मिले 2 मरीज, अलर्ट मोड में स्वास्थ विभाग    |    Corona Breaking : सरकार का बड़ा फैसला, चीन सहित इन 6 देशों से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटीन, नई गाइडलाइन जारी…    |    Big Breaking : पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस    |

आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका! प्रदेश सरकार ने डीजल का बढ़ाया वैट, चेक करें नए रेट्स

आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका! प्रदेश सरकार ने डीजल का बढ़ाया वैट, चेक करें नए रेट्स
Share

 शिमला। Diesel Price Hike : नए साल शुरू होते ही आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल प्रदेश सरकार ने डीजल के वैट में बढ़ोत्तरी कर दी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल पर वैट जो अब तक 4.40 रुपये प्रति लीटर था, अब बढ़कर 7.40 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीजल (Diesel Price) पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) पर बढ़ोतरी की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने Diesel पर वैट 6.40% से बढ़ाकर 9.96% प्रति लीटर कर दिया। जबकि पेट्रोल पर वैट लगभग 55 पैसे कम किया गया है। डीजल पर प्रति लीटर 4.40 रुपये लगने वाले वैट को बढ़ाकर 7.40 रुपये कर दिया है।

Diesel Price Hike : जानें नए रेट्स
वैट में बढ़ोतरी से राज्य में डीजल का भाव 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया। VAT में बढ़ोतरी के बाद हिमाचल प्रदेश में डीजल की कीमत 3 रुपये बढ़कर 85.95 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं पेट्रोल (Petrol Price) की कीमत 55 पैसे घटकर 96.96 रुपये प्रति हुई. ये आंकड़े इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) से लिए गए हैं।

Diesel Price Hike : प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 

 
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24

Share

Leave a Reply