BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई बेहोश युवती के साथ कंपाउंडर ने की शर्मनाक हरकत

प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई बेहोश युवती के साथ कंपाउंडर ने की शर्मनाक हरकत
Share

मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा के प्राइवेट अस्पताल में बेहोशी की हालत में इलाज के लिए आई युवती के साथ एक कंपाउंडर ने शर्मनाक हरकत (molestation) की है. इस घटना के बाद आरोपी कंपाउंडर भाग गया है. युवती के पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस इस मामले में अस्पताल के मालिक से भी पूछताछ कर रही है और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक, मथुरा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती बेहोश महिला मरीज के साथ छेड़खानी को लेकर एक कंपाउंडर के खिलाफ यह मामला सामने आया है.
कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया, कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी के कंपाउंडर राम गूजर पर वहां पेट की बीमारी का इलाज कराने आई एक महिला मरीज के परिजनों ने बेहोशी की स्थिति में गलत इरादे से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपी कंपाउंडर फिलहाल फरार है.
पुलिस उपाधीक्षक (सि‍टी) वरुण कुमार ने बताया, पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर कार्यवाही की जा रही है. युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.
डिप्टी एसपी वरुण कुमार ने बताया, पीड़िता को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात में उसके साथ यह घटना हुई. उन्होंने कुमार ने कहा कि इस मामले में अस्पताल के मालिक डॉक्टकर से पूछताछ की जा रही है और वहां लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है.

 


Share

Leave a Reply