छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कि महारैली , कई दिग्गज कांग्रेसी नेता हो रहे शामिल , जाने विस्तार से

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कि महारैली , कई दिग्गज कांग्रेसी नेता हो रहे शामिल , जाने विस्तार से
Share

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया-राहुल के अलावा अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी शामिल हों रहे हैं। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर अपने कद्दावर नेताओं को एक मंच पर जमा कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला कर रही है। जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में कांग्रेस का विशाल मंच सजा है। चारों ओर सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पोस्टर लगे हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए हैं।

राजस्थान में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल का स्वागत: गहलोत 

मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।

प्रियंका गाँधी ने कहा - - -

रैली को संबोधित करते हुए प्रियका गांधी ने कहा कि आप इस रैली में इसलिए आए हैं क्योंकि महंगाई की वजह से आपका जीना मुश्किल हो गया है। आप यहां इसलिए आए है क्योंकि रसोई का सिलेंडर 1000 का हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर्यटन में मस्त रहते हैं इसलिए किसानों के पास उन्हें जाने का वक्त नहीं मिला। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वही सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया।

दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना

कांग्रेस की इस महारैली में दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं।  सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का दौर जारी है। राजधानी में इस रैली के लिए करीब 5000 वाहनों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 


Share

Leave a Reply