BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

BJP समर्थन मूल्य में धान खरीदी परम्परा को बंद करने का षड्यंत्र रच रही : कांग्रेस

BJP समर्थन मूल्य में धान खरीदी परम्परा को बंद करने का षड्यंत्र रच रही : कांग्रेस
Share

रायपुरकांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रतिवर्ष होने वाली धान खरीदी को हमेशा के लिए बंद करने का षड्यंत्र रच रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य भाजपा के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को मुद्दों के आधार पर घेर नही पा रहे है तो राज्य में चल रही हितैषी योजनाओं को बंद करवाने में लग गए है। देश भर में किसान समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे है। छत्तीसगढ़ की सरकार अपने राज्य में किसानों से समर्थ मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ दस हजार रूपये की सहायता राशि भी मिल रही है। यह बात भरतीय जनता पार्टी को नागवार गुजर रही है। इस लिए केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य से लिए जाने वाले सेंट्रल पुल के चावल के कोटे में कटौती कर दिया है। पहले 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सहमति का पत्र देने के बाद केंद्र ने इस कोटे को कम कर 24 लाख मीट्रिक टन क्यो किया ?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस सरकार के किये गए 92 लाखमीट्रिक टन धान की खरीदी के आंकड़े को बर्दाश्त नही कर पा रहे। जिस दिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य सामने रखा उसी दिन से भाजपा के छत्तीसगढ़ से ले कर केंद्र तक का नेतृत्व इस लक्ष्य को पूरा करने में तमाम बाधा उतपन्न करने में लग गया ।पहले धान खरीदी को बाधित करने राज्य के मांगे गए बारदाना को देने में हीलाहवाला किया गया। जब राज्य सरकार ने जूट के बोरो की जगह पॉली बेग में धान खरीदी की व्यवस्था बनाने पर विचार शुरू किया तो मोदी मंत्री मंडल ने खाद्य सामग्री और अनाजो के पोली बेग में भंडारण पर बेन लगा दिया। राज्य सरकार ने वैकल्पिक माध्यमो से बोरा की व्यवस्था कर धान खरीदी शुरू किया तो धान खरीदी व्यवस्था बिगाड़ने के उद्देश्य से एफसीआई के चावल जमा करने की अनुमति देने में एक महीने का बिलम्ब इसलिए किया गया ताकि खरीदी केंद्रों पर धान का उठाव न हो और धान खरीदी बाधित हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और खाद्य मंत्री से बार बार आग्रह के बाद एफसीआई ने चावल जमा करने की अनुमति दे तो दिया लेकिन पूर्व में दी गयी सहमति को बदल कर सिर्फ 24 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने की अनुमति दी गयी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार यह सारे निर्णय राज्य भाजपा के नेताओ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कहने पर ले रहा है ताकि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए जो योजनाएं चला कर लोकप्रिय हो रही है वह बन्द हो जाए। केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण के बावजूद क्यो नही मान रहे कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना धान का बोनस नही बल्कि राज्य के गन्ना मक्का धान उत्पादक किसानों को दी जा रही अतिरिक्त सहायता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सेंट्रल पुल के चावल के कोटे में 60 लाख से 24 मीट्रिक टन कटौती के लिए नेता प्रतिपक्ष पिछले साल के तथाकथित 2 लाख टन चावल जमा नही करने की दुहाई दे रहे जबकि केंद्र ने कटौती के लिए इस कारण कभी आधार नही बताया फिर धर्म लाल कौशिक कैसे दावा कर रहे कि पिछला चावल नही जमा हुआ इसलिए कोटा कम कर दिया गया ? धान के मामले में भाजपा के नेता और उनका दोहरा चरित्र बेनकाब हो चुका है। अपनी राजनैतिक बदले की भावना को पूरा करने भाजपाई राज्य के किसान और धान को निशाना बनाने का घृणित काम कर रहे।


Share

Leave a Reply