BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कांग्रेस के एक्सपायरी नेता राजनीतिक उपस्तिथि दिखाने कर रहे प्रयास- संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस के एक्सपायरी नेता राजनीतिक उपस्तिथि दिखाने कर रहे प्रयास- संजय श्रीवास्तव
Share

रायपुर। भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं पर केक काटने पर कांग्रेस द्वारा एफआईआर की मांग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की संकुचित मानसिकता का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी के फर्क से शर्मिंदा कांग्रेस के नेता जनहित के मुद्दों से भटकाने और अपनी नाकामी छिपाने भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग कर रहे हैं। उन्हीने कहा कि कांग्रेस के एक्सपायरी नेताओं का सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और राजनीतिक उपस्तिथि दिखाने का यह एक संकुचित मानसिकता के साथ किया गया दूषित प्रयास हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम का पाठ हमें पढ़ाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में झकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारत की अखंडता के साथ छेड़छाड़ करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर से कश्मीर के बिना भारत का नक्शा शेयर किया था।

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस से पूछा हैं कि क्या कांग्रेस कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा मानती है? जो भारत के नक्शे से कश्मीर को गायब कर दिया था। यह वही कांग्रेस हैं जो पहले अपराध करती हैं और फिर अपराध छुपाने ट्वीट डिलीट करती हैं। उन्हीने कहा कि ट्वीट डिलीट करने से अपराध नहीं छिपता यह बात कांग्रेस को समझ लेनी चाहिए। सर्वाधिक समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस के नेता जो 370 और 35ए पर केवल राजनीति करते रहे उन्हें आत्म चिंतन करना चाहिए निश्चित ही कांग्रेस को आज उसकी जमीन खिसकने का अंदाजा हो रहा हैं । उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संकुचित राजनीति से बचने और देश व प्रदेश हित के कार्यों में ध्यान देने की नसीहत दी हैं।
 


Share

Leave a Reply