BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

किसानों के नाम पर आई कांग्रेस सरकार किसानों के कारण ही जाएगी, भाजपा का हर कार्यकर्ता किसानों की आवाज बनें

किसानों के नाम पर आई कांग्रेस सरकार किसानों के कारण ही जाएगी, भाजपा का हर कार्यकर्ता किसानों की आवाज बनें
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि किसान मोर्चा को किसानों के हित को लेकर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। आप सब किसानों की आवाज बनकर उनके साथ हमेशा खड़े रहें। श्री साय ने कहा कि किसान विरोधी इस सरकार को करारा जवाब देने की जरूरत है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किसान मोर्चा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल को बधाई दी। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है जिसके चलते किसानों को आत्महत्या तक करने को विवश होना पड़ रहा है। नकली खाद और अमानक बीज की वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के नाम पर सत्ता में आई यह सरकार किसानों के कारण ही जाएगी। किसान मोर्चा किसानों की आवाज बनकर काम करें। कार्यक्रम को श्री जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष जायसवाल ने पदभार संभाला। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पूनम चन्द्राकर सहित, गौरीशंकर श्रीवास, द्वारकेष पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, युधिष्ठिर चन्द्राकर, अजय साहू, के.के. अवधिया, प्रदीप शर्मा और रजत खंडेलवाल उपस्थित रहे।
 


Share

Leave a Reply