कांग्रेस आलाकमान ने टीएस सिंहदेव को भेजा त्रिपुरा, जाने क्या है मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने त्रिपुरा भेज दिया है। टीएस सिंहदेव त्रिपुरा में पार्टी के अंतरकलह को शांत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सिंहदेव भगदड़ रोकने के बाद रिपोर्ट लेकर दिल्ली जायेंगे। इसके साथ ही सिंहदेव पार्टी आलाकमान से छत्तीसगढ़ का हालचाल भी रखेंगे। सिंहदेव 5 दिन दिल्ली में रुकेंगे।