छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बेगानी शादी में दीवाने अब्दुलाह की तरह बगलें बजाकर नाच रही है कांग्रेस -भाजपा

बेगानी शादी में दीवाने अब्दुलाह की तरह बगलें बजाकर नाच रही है कांग्रेस -भाजपा
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर कांग्रेस द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप मढऩा समझ से परे है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को अपने राजनीतिक पराभव के इस निम्नतम स्तर तक पहुँचने के बाद भी इस बात का मलाल नहीं है कि वह लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में शून्य पर टिकी है और 50प्रतिशत तक मत लेकर 15 वर्षों तक दिल्ली में शासन करने वाली कांग्रेस आज अपने 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने और महज चार फीसदी वोट लेकर बेगानी शादी में दीवाने अब्दुल्ला की तरह बगलें बजाकर नाच रही है। पराजय से ज्यादा शर्मनाक राजनीतिक प्रदर्शन तो कांग्रेस अब कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता श्री उपासने ने कहा कि रास्वसं व भाजपा पर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपना गिरेबाँ झाँकने की जरूरत है। जिस पार्टी ने 60 वर्षों तक देश पर शासन किया, वह राजनीतिक आत्महत्या की कीमत पर भाजपा को रोकने की जिस रणनीति पर काम कर रही थी, उसका ही यह नतीजा है कि आपा आज दिल्ली में जीत का जश्न मना रही है। साम्प्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति करके भाजपा को रोकने की रणनीति के तहत कांग्रेस दिल्ली के चुनावी दंगल में पीछे हटी और आँकड़े व तथ्य इस बात का साफ संकेत कर रहे हैं कि मुस्लिम वोटों के साथ ही कांग्रेस के मतदाता भी आपा की ओर झुक गये। शायद इसलिए दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष समीष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेता पी चितम्बरम के ट्वीट का जवाब देते हुए पूछा है कि क्या कांग्रेस को अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए?
श्री उपासने ने कहा कि भाजपा का मतदाता तो डटा रहा लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के वोट आपा को ट्रांसफर करवाए। कांग्रेस शुरू से ही वहाँ आपा की पिछलग्गू बनकर चुनाव मैदान में महज इसलिए मौजूद थी कि उसकी मौजूदगी से आपा को फायदा पहुँचता। राजनीतिक विश्लेषक भी मान रहे हैं कि कांग्रेस यदि राजनीतिक ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ती तो आआपा को नुकसान होता और भाजपा की सम्भावना बढऩे के साथ-साथ कांग्रेस भी राजनीति के मैदान में ताकत के साथ फिर खड़ी होती। लेकिन भाजपा को रोकने के लिये कांग्रेस ने अपने वर्षों के राजनीतिक प्रभुत्व को दाँव पर लगाकर आने वाले कई वर्षों तक के लिये अपनी सम्भावनाओं को खत्म कर दिया।
भाजपा प्रवक्त श्री उपासने ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक अस्तित्व को दाँव पर लगाकर जिस विचारहीन नेतृत्व का परिचय दिया है, वह उसका अपना अन्दरूनी मामला है लेकिन अपनी राजनीतिक विफलता को ढँकने की शर्मनाक कोशिश करके भाजपा को साम्प्रदायिक धु्रवीकरण के लिये आरोपित करना पूरी तरह गलत है और भाजपा कांग्रेस के इस मत को सिरे से खारिज करती है। श्री उपासने ने कहा कि भाजपा देश के मतदाताओं को खाँचों में बाँटकर उनके राजनीतिक इस्तेमाल में विश्वास नहीं रखती। देश का हर नागरिक, हर मतदाता भाजपा के लिये सबसे पहले भारतीय है और भारतीय होने के नाते हर नागरिक के लोकतान्त्रिक अधिकारों के विवेकसम्मत प्रयोग व निर्णय की रक्षा भाजपा अपना राजनीतिक दायित्व मानती है। श्री उपासने ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होकर, अर्बन नक्सलियों को मदद पहुँचाकर कौन अलगाववादी-आतंकवादी ताकतों को मजबूत करने वाली पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, यह पूरा देश देख रहा है और समझ भी रहा है। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की जो गन्दी तस्वीर दिल्ली में कांग्रेस और आप समेत शेष विपक्ष ने पेश की है, कांग्रेस अब खुद को इस नकाब के उतरने से बचाने की हास्यास्पद कोशिशों में जुटी हुई है। 


Share

Leave a Reply