छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बिरगांव सीट पाने कांग्रेस कर रही जी तोड़ प्रयास ,102 प्रचारको की सूची जारी, जाने विस्तार से

बिरगांव सीट पाने कांग्रेस कर रही जी तोड़ प्रयास ,102 प्रचारको की सूची जारी, जाने विस्तार से
Share

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव नजदीक आ चुका है। दोनों मुख्य पार्टियां चुनाव जितने कोई कसर नही छोड़ रही है । राजधानी से लगे बीरगांव नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने 102 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रचारकों में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चाैबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव डहरिया, सांसद छाया वर्मा सहित 11 विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ प्रवक्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

राजीव भवन से कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रवि घोष द्वारा जारी की गई प्रचार सूची में रायपुर और बिलासपुर के महापौर तथा निगम सभापति को भी शामिल किया है। राजधानी में रहने वाले विभिन्न निगम-मंडल के अध्यक्षों को भी यहां पर वार्डवार प्रचार में अपनी उपस्थिति देने कहा गया है। यहां पर 40 वार्डों में रायपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों को लगाया गया है। साथ ही संगठन की ओर से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष को यहां पर प्रचार में जुटने कहा गया है। शहर के ब्लॉक अध्यक्ष भी यहां पर प्रचार के दौरान अपनी उपस्थिति देंगे। हर वार्ड में जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर कांग्रेस प्रचार के लिए सभी लोगों को यहां पर झाेंक रही है।

बताया जाता है कि प्रभारी मंत्री के निगरानी में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीरगांव निगम में भाजपा का कब्जा रहा है। कांग्रेस अब इसे छीनने के प्रयास में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। प्रचारकों की जंबो सूची जारी होने के बाद सभी लोगों को तत्काल प्रचार के काम लगने का निर्देश दिया गया है। मंत्रियों की भी लगाई गई ड्यूटी प्रचारकों में मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू डॉ शिव डहरिया सहित 11 विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ प्रवक्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

मंत्रियों की भी लगाई गई ड्यूटी

प्रचारकों में मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू डॉ शिव डहरिया सहित 11 विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ प्रवक्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।


Share

Leave a Reply