BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति, काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती : साय

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति, काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती : साय
Share

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति कहा हैं। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती यह बात निकाय चुनाव के परिणाम और कांग्रेस की पराजय के साथ जूठे वादे कर जनता को छलने और ठगने का बार बार प्रयास करने वाले कांग्रेस के झूठे नेताओं को समझ आ जाएगा।

ये भी पढ़े: नगरीय निकाय चुनाव 2021 का कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया, दखे क्या कुछ है इस घोषणा पत्र में...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की कांग्रेस के नेताओं को झूठे वादों की पुनरावृत्ति करने से पूर्व आईना देख कर खुद से सवाल करना चाहिए था कि आधे से अधिक कार्यकाल पूर्ण कर चुकी कांग्रेस की सरकार अब तक क्यों पट्टा वितरण नहीं कर पायी? क्यों 24 घण्टे स्वच्छ जल का वादा अधूरा रह गया? क्यों मच्छर मुक्त शहर का वादा करने वाली कांग्रेस जनता को डेंगू के दंश से नहीं बचा पायी? क्यों भवन अनुज्ञा और नियमितीकरण के नाम पर लूट मची हैं? उन्होंने कहा कि झूठे वादों की पुनरावृत्ति करने वाली कांग्रेस को जनता के सामने स्पष्टिकरण देना चाहिए कि 3 वर्षों में विकास के नाम पर क्या किया और क्यों उन्हें चुनाव आते ही उन्हीं झूठे वादों की पुनरावृत्ति करनी पड़ रही है? इस बार संपत्तिकर आधा का वादा क्यों भूल गए क्या इरादा हैं स्पष्ठ करें? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के जारी झूठे वादों की पुनरावृत्ति वाले घोषणा पत्र के अंत में क्षमायाचना कर प्रदेश की जनता के बीच स्वयं जा कर बांटने और माफ़ी मांगने की सलाह दी हैं। 


Share

Leave a Reply