CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, इसे बताई वजह

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, इसे बताई वजह
Share

जयपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा सदस्य पद से अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को भेजा जिसकी विधानसभा सचिवालय ने पुष्टि की है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे पार्टी का अंदरुनी मामला बताते हुए शीघ्र सुलझा लेने की बात कही है।
चौधरी बाड़मेर की गुढ़ामलानी विधानसभा सीट से छठी बार निर्वाचित हुए विधायक हैं। विधायक कार्यालय के अनुसार, ``चौधरी ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र आज विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया गया।``
राजस्थान विधानसभा सचिवालय के प्रवक्ता ने चौधरी का इस्तीफा ईमेल से मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Read Also:- कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11250 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 6477 नए मरीज मिले 153 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े
वहीं, डोटासरा ने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। डोटासरा ने ट्वीट किया, ``हेमाराम हमारी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। उनके विधायक पद से इस्तीफे की जानकारी के बाद मेरी उनसे बात हुई है। यह पारिवारिक मामला है, जल्द ही मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।``
राज्य की 200 सीटों वाली राज्य विधानसभा में चौधरी सहित कांग्रेस के 106 विधायक हैं।
चौधरी सचिन पायलट खेमे के विधायक हैं और पिछले साल पायलट ने जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर उठाए थे तो उनके साथ गए 18 विधायकों में हेमाराम चौधरी भी शामिल थे। इस साल मार्च में जब राज्य विधानसभा में सड़क व पुल की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के दौरान हुई चर्चा में कांग्रेस विधायक ब्रजेन्द्र ओला और हेमाराम चौधरी ने राज्य सरकार निशाना साधते हुए सरकार पर सड़क निर्माण को लेकर उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था।
Covaxin को 2 से 18 साल के लोगों के बीच दूसरे और तीसरे चरण में ट्रायल की मंजूरी, DCGI ने दी हरी झंडी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने चौधरी को मन से बोलने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनका इस्तीफा हम सभी के लिए विचारणीय विषय है।
कटारिया ने कहा, ``चौधरी मन की पीड़ा सदन के पटल पर रखते रहे हैं। राजस्थान में विरले ही ऐसे मामले हुए हैं जब किसी विधायक ने अपने इलाके की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सदस्यता से इस्तीफा दिया हो। उनका त्यागपत्र देना हम सभी के लिए विचार योग्य विषय है जिस पर हम सभी को सोचना चाहिए।

 

 


 


Share

Leave a Reply