CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा बताये कब बन्द होगी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट साथ ही दागे ये सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा बताये कब बन्द होगी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट साथ ही दागे ये सवाल
Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने महामारी काल मे जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुये नवा रायपुर में निर्माणाधीन राजभवन विधानसभा सीएम हाउस मंत्री निवास सहित अनेक निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाकर केंद्र के मोदी भाजपा की सरकार को आईना दिखाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहित में लिए गए निर्णय से भाजपा नेता तिलमिला गये है क्योंकि इस आपदा के समय भी मोदी सरकार के लिए जनता का हित नही बल्कि स्व हित सर्वोपरी है।मोदी सरकार अपने शान शौकत के लिए मनमानी करते हुए इस महामारी संकटकाल में देश के 137 करोड़ जनता को मदद करने के बजाय 20हजार करोड़ के सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट को पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दी है।8 हजार करोड़ का विमान खरीदी है। विज्ञापनबाजी में करोड़ो रु फूंक रही है।और देश की जनता वैक्सीन ऑक्सीजन जीवन रक्षक दवाई बेड वेंटिलटर के लिए तरस रही है।राज्यो को मदद नही कर रही है।पीएमकेयर फंड भी मोदी भाजपा के लिए निजी फ़ंड बन गई है।सेंटल विस्टा के निर्माण के मोदी सरकार के इस तानाशाही निर्णय केे खिलाफ देश की जनता में आक्रोश है।जहां देश की जनता महामारी की चपेट में हैं लॉकडाउन से उपन्नत विषम परिस्थियों में मजदूर किसान गरीब मध्यमवर्गी युवा गृहणी कामकाजी महिलााये आर्थिक तंगी से जूझ रही है। लॉकडाउन के कारण उत्पन्न रोजी रोजगार के गंभीर संकट से हताश परेशान हैं। ऐसेेे समय में मोदी सरकार वैक्सीन में जीएसटी लगाकर वसूली कर रही है पेट्रोल डीजल उर्वरकों के दामों को बढ़ाकर आम जनता के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बताये कि भाजपा के लिए महामारी के समय देश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देना ऑक्सीजन,दवाई फ्री वैक्सीन देना जरूरी है या सेंट्रल विस्टा का निर्माण को जरूरी है? एक ओर जहाँ मोदी सरकार लाल किला हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन,एयर इंडिया, एलआईसी, बैंक,सहित 150 से अधिक सरकारी कम्पनियॉ को बेचकर फंड जुटा रही, रिर्जव बैंक के रिजर्व फंड से एक लाख 76 हजार करोड़ रु जोर जबरदस्ती निकाल ली, बीते सात साल में विदेश से लाखो करोड़ डॉलर का कर्ज ले ली ऐसे में फिर 20 हजार करोड़ का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर फिजूलखर्ची क्यो? मोदी सरकार कब सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाएगी?गरीब परिवार के बैंक खाता में 6 हजार रु महीना कब जमा कराएगी? वैक्सीन में जीएसटी कब खत्म करेगी? देश के 137 करोड़ जनता को फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा कब करेगी? पेट्रोल डीजल रासायनिक खादों के बढ़े दाम कब वापस लेगी?
 


Read Also:- 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 10444 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 7594 नए मरीज मिले 172 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, जानें किन पर होगा प्रतिबन्ध, किन्हे मिलेगी छूट, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर : रेणु पिल्ले और डॉ. आलोक शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आर प्रसन्ना को अतरिक्त प्रभार से किया मुक्त


Share

Leave a Reply