BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

राजधानी में लॉकडाउन होने के बावजूद कांग्रेस प्रवक्ता का राजभवन पहुंचना घटिया आचरण, क़ानूनी कार्रवाई करे सरकार : संजय

राजधानी में लॉकडाउन होने के बावजूद कांग्रेस प्रवक्ता का राजभवन पहुंचना घटिया आचरण, क़ानूनी कार्रवाई करे सरकार : संजय
Share

रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता के राज्यपाल से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की शिकायत करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार से लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में लॉकडाउन जारी है तो कांग्रेस प्रवक्ता का यूँ शिकायत करने राजभवन पहुंचना घटिया राजनीतिक आचरण माना जाएगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की जिस प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़ा लॉकडाउन लागू कर रखा है, वह सरकार अपनी ही पार्टी के एक प्रदेश प्रवक्ता के लॉकडाउन प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चुप्पी साधकर बैठी है। जब प्रदेश सरकार अपनी ही पार्टी के लोगों से लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन नहीं करा सकती तो प्रदेश के बाकी लोगों में इसका क्या संदेश जाएगा? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर और ईडी से जाँच की मांग की राजनीति के लिए उनके कार्यालय जाना था न कि राजभवन , तो फिर कांग्रेस के उक्त प्रवक्ता अपनी अल्पबुद्धि का प्रदर्शन करने राजभवन क्यों चले गए? ज़ाहिर है, कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार की रुचि जाँच से अधिक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत भाजपा नेताओं के चरित्र हनन में है और इसलिए अपने मोहरों को इस्तेमाल करके इस तरह की घटिया राजनीति करना कांग्रेस और प्रदेश सरकार का शगल बन गया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना और लॉकडाउन की गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस के उक्त प्रवक्ता के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाए।
 


Share

Leave a Reply