BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भारत बंद के चलते कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बाते

भारत बंद के चलते कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बाते
Share

रायपुर: केंद्र सरकार के तीन काले कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों के भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन किया। पूरे प्रदेश में किसानों का समर्थन प्राप्त हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हम दो और हमारे दो के नीति के तहत लाई गये तीन काले कृषि कानून का सबसे पहला विरोध सदन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। कांग्रेस ने सदन में किसानों, आम उपभोक्ताओं के लिए उठाई गई आवाज आज देशभर में गूंज रही है। देशभर के किसान तीन काले कानून के खिलाफ खड़े हुए और बीते 10 माह से दिल्ली की सीमा में आंदोलन कर काले कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

दुर्भाग्य की बात है केंद्र में बैठी मोदी भाजपा सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है और सदन में आंकड़ों की अकड़ में किसानों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। भाजपा नेताओं को यह बात याद रखनी चाहिए कि किसान एक उंगली से मतदान कर केंद्र में बैठी सरकार बदलने की क्षमता रखते हैं। मोदी सरकार किसानों को लाठी, बंदूक और जेल की सलाखों की भय दिखाना बंद करें। हठधर्मिता त्यागे और किसानों की जा रही मांग को तत्काल पूरा करें। देश में जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां के किसान आर्थिक रूप से तंगहाली के दौर से गुजर रहे हैं उनके उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। बिजली बिल, पानी, खाद की गंभीर समस्या है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन भाजपा की सरकार रही है जिन्होंने किसानों से किए वादे को पूरा नहीं किया। किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने काम नहीं किया। बीते 7 साल में मोदी सरकार है और किसान विरोधी कार्यो में लगी हुई है। वादाखिलाफी करना भाजपा का चरित्र है। चंद उद्योगपतियों के लिए समर्पित मोदी भाजपा की सरकार के नीति में किसान, मजदूर, आम उपभोक्ता का हित नहीं लिखा हुआ है। भाजपा के नेता किसानों की बात सुनने के बजाय आंदोलन में शामिल किसानों को आतंकवादी, नक्सली, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मवाली तक बोल चुके हैं।


Share

Leave a Reply