छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कांग्रेस का महंगाई विरोधी आंदोलन पूरी तरह फ़्लॉप शो : भाजपा

कांग्रेस का महंगाई विरोधी आंदोलन पूरी तरह फ़्लॉप शो : भाजपा
Share

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने महंगाई के नाम पर प्रलाप करने में लगी कांग्रेस के महंगाई विरोधी आंदोलन को पूरी तरह फ़्लॉप शो बताते हुए कटाक्ष किया कि महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार में वह कांग्रेस लगी है, जिसके नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के चलते बेहिसाब महंगाई तब बढ़ी थी जब वह 100 दिनों में महंगाई कम करने के वादे के साथ दुबारा सत्ता में लौटी थी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि कथनी और करनी के फ़र्क के कारण आज कांग्रेस की विश्वसनीयता दाँव पर लगी हुई है और इसीलिए कांग्रेस के लोग अपने टूल-किट एजेंडे के मुताबिक़ इस प्रकार के षड्यंत्रपूर्ण दुष्प्रचार करके अपना सियासी वज़ूद बचाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का महंगाई विरोधी आंदोलन एक निरर्थक राजनीतिक ढोंग से अधिक कुछ नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि डीज़ल-पेट्रोल के दामों पर हायतौबा मचा रहे कांग्रेस के नेता अपनी प्रदेश सरकार से यह क्यों नहीं कहते कि वह अपने हिस्से के टैक्स में कटौती करके छत्तीसगढ़ की जनता को राहत प्रदान करे। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने यह पहल करके जनता को राहत पहुँचाई थी, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस की सरकार ने वह रियायत वापस लेकर अपने जनविरोधी चरित्र का परिचय दिया। सच्चाई यह है कि अपने 07 वर्षों के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महंगाई को पूरी तरह नियंत्रण में रखा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि सच्चाई पर पर्दा डालकर अपने झूठ की राजनीति से भ्रम फैलाना कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। कांग्रेस के नेता संयुक्त राष्ट्र के फूड इंडेक्स की सच्चाई से मुँह चुरा रहे हैं, जिसमें वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की चेतावनी दी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के आचरण से यह साफ़ है कि उसे न तो महंगाई की फ़िक्र है, और न ही वह अर्थव्यवस्था में वैश्विक मंदी की आहट सुनना चाहती है। कोरोना संकट की वैश्विक आपदा के इस काल में देश की सरकार के साथ खड़े होकर समस्याओं से जूझने और आपदा से देश को उबारने में अपनी रचनात्मक व सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस टूल-किट जैसी साजिशें करके देश और देश की सरकार को विश्वमंच पर बदनाम करने में लगी है। श्री शर्मा ने दोटूक कहा कि आज कांग्रेस सभी मुद्दों पर सिर्फ़ झूठ फैलाकर दुष्प्रचार करने में लगी है और महंगाई को लेकर किया जा रहा राजनीतिक पाखंड भी कांग्रेस के इसी टूलकिटिया-एजेंडे का एक हिस्सा है।
 


Share

Leave a Reply