लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बॉलिवुड में बढा कोरोना का प्रकोप, अब रईस फिल्म की हिरोइन को हुआ कोरोना

 बॉलिवुड में बढा कोरोना का प्रकोप, अब रईस फिल्म की हिरोइन को हुआ कोरोना
Share

आम लोगों के साथ ही अब कोरोना वायरस सिलेब्रिटीज को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बॉलिवुड में कई सिलेब्रिटीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब खबर है कि पाकिस्तानी सुपरस्टार माहिरा खान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
 
 
माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म रईस से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। माहिरा ने बाताय है कि वह अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं और हाल में उनके संपर्क में आए हुए सभी लोग कोरोना का टेस्ट करा लें। इसके साथ ही माहिरा ने लोगों से मास्क जरूर पहनने की भी अपील की है।
 
 
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, मै कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं अभी आइसोलेशन में हूं और उन सभी से कॉन्टैक्ट कर रही हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। यह बेहद कठिन है लेकिन मैं जल्द वापसी करूंगी इंशाअल्लाह। प्लीज प्लीज अपने और दूसरों के लिए मास्क जरूर पहनें और सारी सावधानी बरतें।ज् इसके आगे माहिरा ने लिखा, च्प्रार्थना करें और फिल्मों के सुझावों का स्वागत है।
 
 
बता दें कि माहिरा ने बॉलिवुड में आने से पहले एमटीवी पाकिस्तान के शो मोस्ट वॉन्टेड को वीजे के तौर पर होस्ट किया था और काफी शोहरत पाई थी। बाद में उन्होंने मशहूर फिल्म बोल से 2011 में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने फवाद खान के साथ टीवी शो हमसफर में भी काम किया था। जल्द ही वह फवाद खान के साथ एक और फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जाटज् में भी दिखाई देंगी।

Share

Leave a Reply