नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना रिटर्न: चार राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक बढ़े

 कोरोना रिटर्न:  चार राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक बढ़े
Share

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में बढ़े है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 1323 सक्रिय मामले बढ़े, उसके बाद दिल्ली में 1172, राजस्थान में 1081 और छत्तीसगढ़ में 889 सक्रिय मामले बढ़े है। इन राज्यों के अलावा इस दौरान 16 अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,376 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.22 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.42 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 481 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,699 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6079 बढने के बाद अब सक्रिय मामले बढ़कर 4,44,746 हो गए है।

Share

Leave a Reply