नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मामले, 166 मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मामले, 166 मौत
Share

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 166 लोगों की मौत हो गई। वहीं,17 हजार 861 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में भारी कमी आई है। गुरुवार को मरने वालों की संख्या 350 से ज्यादा थी, वहीं, शुक्रवार को बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा दो सौ से नीचे पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 01 हजार 632 एक्टिव केस आए हैं, जबकि 3 करोड़ 33 लाख 99 हजार 961 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 53 हजार 573 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 51 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है।


Share

Leave a Reply