नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना अपडेट: सावधानी बरतने की जरूरत, देश में पिछले 24 घंटे में इतने हजार मामले

कोरोना अपडेट: सावधानी बरतने की जरूरत, देश में पिछले 24 घंटे में इतने हजार मामले
Share

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दिन में 18 हजार नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, रिवकरी रेट 98.15% पहुंच गया है। यानी स्वस्थ होने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह फीसदी मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, कोरोना के खिलाफ आज का दिन भारत के लिए सबसे अहम है। भारत ने 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का डोज पूरा कर इतिहास रच दिया है।


देश में आम लोगों के लिए 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी और आखिरी 20 करोड़ डोज 31 दिन में लगे। देश की 75% युवा आबादी को कम से कम एक डोज लग चुका है और 31% आबादी को दोनों डोज लग चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 78 हजार 831 एक्टिव केस आए हैं, जो करीब आठ महीने बाद सबसे कम है। जबकि 3 करोड़ 64 लाख 28 हजार 541 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 81 लाख 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

24 घंटे में 1028 मरीजों की मौत
वहीं, यूरोप में कोरोना महामारी फिर से तबाही मचा रखी है। रूसी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1,028 लोगों की जान चली गई, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। इससे रूस में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 226,353 हो गई जो कि यूरोप में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है


Share

Leave a Reply