BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना अपडेट : देश में कोरोना वायरस के मामलो में एक बार फिर उछाल दर्ज , 666 मौत

कोरोना अपडेट : देश में कोरोना वायरस के मामलो में एक बार फिर उछाल दर्ज , 666 मौत
Share

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस केसों में एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 16 हजार 326 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन पहले आए कुल केस से 3.42 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा 666 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, सुकून की बात यह है कि इस वक्त देश में एक्टिव केसों की संख्या दो लाख से नीचे बनी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 73 हजार 728 है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले इस वक्त केरल में हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या 80 हजार से भी ज्यादा है। उधर दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है, जहां 24 हजार से कुछ ज्यादा एक्टिव केस हैं। इन दोनों राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में सिर्फ 107 एक्टिव केस हैं, जबकि दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 340 है।


Share

Leave a Reply