BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Corona Vaccination: क्या आप भी वैक्सीन लगवाना चाहते है तो पंजीयन के लिए फॉलो करे ये स्टेप

Corona Vaccination: क्या आप भी वैक्सीन लगवाना चाहते है तो पंजीयन के लिए फॉलो करे ये स्टेप
Share

टीकाकरण के लिए http://cowin.gov.in के जरिये एडवांस अप्वॉइंटमेंट लिया जा सकता है और वैक्सीनेशन के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है. देश में अबतक वैक्सीन की छह करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 डोज दी गई हैं.


टीकाकरण के लिए पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं

1-लाभार्थी COWIN पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन या एप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं

2- केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी नागरिकों को रजिस्ट्रेशन और एप्वाइंटमेंट के लिए यूजर गाइड दी गई है.
3- Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP आइकन पर क्लिक करें. फिर, फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें.
4- Aarogya Setu रजिस्ट्रेशन कराने के लिए, CoWIN टैब पर जाएं, टीकाकरण टैब पर टैप करें और Proceed पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में डिटेल भरें. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको एक कंफर्म मैसेज मिलेगा.
5- एक व्यक्ति जिसने रजिस्ट्रेशन कराया है वह एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों को लिंक कर सकता है.
6- लाभार्थी दूसरी खुराक के लिए पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एप्वाइंटमेंट को रिशेड्यूल या रद्द कर सकते हैं. हर टीकाकरण का एक डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा रहा है.
7- यदि आप रिशेड्यूल करना चाहते हैं, तो आप फिर से अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर सकते हैं, ओटीपी दर्ज कर सकते हैं और 'एक्शन' कॉलम के नीचे एडिट आइकन पर क्लिक करके बदलाव कर सकते हैं.
8- वैक्सीनेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद, एक डिजिटल प्रमाण पत्र पोर्टल या ऐप पर भेजा जाएगा. इसे डाउनलोड किया जा सकता है.

 


Share

Leave a Reply