CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना की लहर बेकाबू: 24 घंटे में आए एक लाख 45 हजार नए केस, एक्टिव केस 10 लाख के पार

कोरोना की लहर बेकाबू: 24 घंटे में आए एक लाख 45 हजार नए केस, एक्टिव केस 10 लाख के पार
Share

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है. नए संक्रमण मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. पांचवीं बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 145,384 नए कोरोना केस आए और 794 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 77,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 4, 6, 7 और 8 अप्रैल को एक लाख से ज्यादा केस आए थे.


आज देश में कोरोना की स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 32 लाख 5 हजार 926
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 19 लाख 90 हजार 859
• कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631
• कुल मौत- एक लाख 68 हजार 436
• कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 डोज दी गई
•
महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई. इसके साथ ही महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई. पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. इस साल सात अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मरीज सामने आए थे. महाराष्ट्र में अब तक 26,95,148 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 5,34,603 मरीज उपचाराधीन हैं.

छत्तीसगढ़ की हालत भी है ख़राब
छत्तीसगढ़ में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 11447 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 418678 हो गई. इसके साथ ही महामारी से 63 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4654 पर पहुंच गई.

 

Read Also:- BIG BREAKING : प्रदेश में आज भी जारी है कोरोना से मौत का तांडव, प्रदेश में आज साढ़े 11 हजार नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान 


 


Share

Leave a Reply