नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

COVID19 : कोरोना का कहर , इस देश में एक ही दिन में मिले कोरोना के रिकॉर्ड मरीज, लगाई गई पाबंदियां

COVID19 : कोरोना का कहर , इस देश में एक ही दिन में मिले कोरोना के रिकॉर्ड मरीज, लगाई गई पाबंदियां
Share

नई दिल्ली : दुनिया के कई देशों में कोरोना के कई मामले सामने आ रहे है। देश के कई वैज्ञानिक कोरोना की चौथी लहर को लेकर अनुमान लगा रहे है। चीन में कोरोना फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। चीन के कई इलाकों में लोकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि न्यूजीलैंड में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार को कोरोना वायरस के 20,907 नए मामले दर्ज किए। जिसके बाद इसे कोरोना की चौथी लहर माना जा रहा है। 

वहीं एक दिन में वायरस से 15 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 199 हो गई है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में 4,291 मरीज थे। कैंटरबरी में 3,488 सहित देश के अन्य शहरों में नए केस सामने आए। केस बढ़ने के बाद फिर से अस्पतालों में व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

अभी अस्पतालों में 1,016 कोविड -19 मरीज हैं जिनमें आईसीयू या हाई डिपेंडेंसी यूनिट में 25 लोग शामिल हैं। वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। न्यूजीलैंड की सरकार ने कहा है कि वह 4 अप्रैल से शिक्षण और पुलिस सहित कई क्षेत्रों के लिए वैक्सीन जनादेश को हटा देगी क्योंकि वर्तमान कोविड -19 का प्रकोप अपने चरम पर है।

न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि केवल वृद्धों की देखभाल और स्वास्थ्य क्षेत्रों और सीमावर्ती श्रमिकों जैसे कमजोर लोगों के साथ काम करने वालों को ही 4 अप्रैल से टीकाकरण की आवश्यकता होगी। 


Share

Leave a Reply