BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्रिकेट में घमासान: सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार

क्रिकेट में घमासान: सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार
Share

श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए वार्षिक केंद्रीय अनुबंध (सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है.


खिलाड़ियों का यह फैसला आश्चर्यजनक नहीं था, क्योंकि लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों ने एक साथ यह स्पष्ट कर दिया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) द्वारा दिए गए अनुबंध उनकी पसंद के नहीं थे और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को इससे अलग रखा गया है.


खिलाड़ियों की तरफ से जारी सामूहिक बयान के मुताबिक, ‘‘उन्होंने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने का फैसला किया. इसके साथ ही वे भविष्य में किसी और दौरे के लिए अनुबंध नहीं करेंगे.’’


श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की थी कि 24 प्रमुख खिलाड़ियों को चार श्रेणियों के तहत अनुबंध की पेशकश की गई थी और उन्हें इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तीन जून तक की समय सीमा दी गई थी.


इस करार में वार्षिक रिटेनरशिप के तौर पर खिलाड़ियों को 70,000 से 100,000 डॉलर के बीच का करार था. टीम के स्टार बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा को सबसे अधिक भुगतान किया जाने वाला 1,00,000 डॉलर की श्रेणी में रखा गया था. पिछले महीने विवाद और बातचीत के बाद खिलाड़ियों ने कहा था कि उनकी प्रस्तावित पारिश्रमिक ‘फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (एफआईसीए)’ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य देशों के खिलाड़ियों को किए जाने वाले भुगतान की तुलना में तीन गुना कम है.


श्रीलंका को इंग्लैंड का दौरा करना है जहां टीम को 18 जून से चार जुलाई के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ खेलनी है. खिलाड़ियों ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया है कि वे किसी भी समय देश के लिए खेलने से इनकार नहीं करेंगे, भले ही उन्होंने अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किया हो और एसएलसी उन्हें उनके वेतन का भुगतान करने से मना कर दे.


सीनियर खिलाड़ी इस बात से भी खुश नहीं थे कि एसएलसी ने उनके केंद्रीय अनुबंध की राशि का सार्वजनिक खुलासा कर दिया. खिलाड़ियों ने दावा किया कि एसएलसी के फैसले ने उनके आत्मविश्वास और मन की शांति को प्रभावित किया है.


 


Share

Leave a Reply