BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाईंस में अपराध दर्ज, जाने क्या है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाईंस में अपराध दर्ज, जाने क्या है मामला
Share

रायपुर,  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ टूलकिट मामले में थाना सिविल लाईंस मेंअपराध पंजीबद्ध किया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 505, 504, 479, 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया था।

कांग्रेस के द्वारा रमन सिंह पर दुर्भावनावश कांग्रेस अनुसंधान विभाग के फर्जी लेटर हेड के माध्यम से सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने की बात कही गई है। मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, के खिलाफ भी शिकायत की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्दीक़ी ने बताया कि सोशल मीडिया में भाजपा नेताओं ने एक टूलकिट साझा किया था। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए टूलकिट को साझा किया।

राजनीतिक मामला, छवि खराब करने की कोशिश-कौशिक

मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिद्धंदिता वश भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। इसके पूर्व भी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। कांग्रेस के लोग ऐसे मामले ढूढते रहते हैं। राज्य सरकार के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पात्रा के खिलाफ एफआईआर कराया गया है।

भाजपा नेताओं की दिमागी उपज-इदरीश

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रिसर्च डिपार्टमेंट के अध्यक्ष इदरीश गांधी ने टूल किट मामले को भाजपा नेताओं की दिमागी उपज और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश करार दिया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा फर्जी टूलकिट टूल किट के आधार पर आरोपों को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया। डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर जो टिप्पणी की वह एक आपराधिक कृत्य है। मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने सजगता का प्रमाण देते हुए एफआईआर दर्ज की है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि यह प्रकरण में जल्द से जल्द आरोपियों पर गिरफ्तारी हो। 

 

 


Share

Leave a Reply