लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

रायपुर में साइबर थाने की शुरुआत, CM बघेल ने किया उद्घाटन

रायपुर में साइबर थाने की शुरुआत, CM बघेल ने किया उद्घाटन
Share

रायपुर में साइबर थाने की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर रेंज में साइबर थाना का वर्चुअली उद्घाटन किया गया है , जिसके पश्चात रायपुर साइबर थाना में प्राप्त शिकायत में प्रथम सूचना पत्र दर्ज की जा रही हैं।
इस दौरान CM ने महिला हेल्प डेस्क और पुलिस इकाइयों के लिए वाहन का फ़्लैग ऑफ किया। साइबर रेंज थाना और नवीन थाना भवनों का सीएम भूपेश बघेल ने उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पुलिस विभाग को महत्वपूर्ण सौगातें मिली है। अधिकारियों को जितनी अच्छी सुविधा मिलेगी, उतना ही अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। एक समय था जब पुलिस के धमक से चोर भागते हुए रुक जाते थे. पुलिस का इकबाल बने रहना चाहिए। यदि पुलिस का इकबाल ना हो तो कानून व्यवस्था को सामान्य नहीं रख पाएंगे। अपराधियों के मन मे पुलिस का भय बना रहना चाहिए।
बघेल ने कहा कि अब साइबर क्राइम का जमाना आ गया है. यदि पुलिस दो कदम आगे ना सोचे तो क्राइम को नहीं रोका जा सकता। सोच में बदलाव होने की आवश्यकता है। 6 करोड़ 67 लाख के बजट से फायरिंग रेंज लक्ष्य बनाया गया है। इंडोर फायरिंग रेंज से दुर्घटना की संभावना कम है।

सीएम ने कहा कि पौने 5 साल में पुलिस विभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उपलब्धि रही है। आदिवासियों ने पुलिस की प्रशंसा की। यह विभाग की उपलब्धि है। साल 2023 में तीन अधिकारियों को खोया है। उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा। बस्तर के लोगों का विश्वास सरकार के ऊपर बना है। इसमें बहुमूल्य योगदान गृह विभाग और जवानों का रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले धरना प्रदर्शन का आप लोगों को अनुभव था, लेकिन सांप्रदायिक माहौल जो प्रदेश में बन रहा है, उसका अनुभव नहीं था। बेमेतरा और कवर्धा में जैसा माहौल बना, उसके लिए आपको सचेत रहना पड़ेगा।

बता दें कि इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, DGP अशोक जुनेजा समेत पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे। 


Share

Leave a Reply