BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश में कोविड-19 के दैनिक नए मामले आठ महीने बाद इतने नीचे , पिछले 24 घंटों में इतने मामले दर्ज

देश में कोविड-19 के दैनिक नए मामले आठ महीने बाद इतने नीचे , पिछले 24 घंटों में इतने मामले दर्ज
Share

नईदिल्ली।  भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट का रुख है। 10 सितंबर 2020 को 95,735 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद ऐसे मामले आज 8 महीने में सबसे कम होकर 8,635 रह गए।  भारत के औसत दैनिक नए मामलों में भी पिछले हफ्तों में साफ गिरावट देखी गई है। जहां 30 दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 की अवधि में इनकी संख्या 18,934 थी वहीं 27 जनवरी से फरवरी 2021 की अवधि में दैनिक नए मामलों का औसत घटकर 12,772 रह गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोविड से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी साढ़े आठ महीनों में सबसे कम होकर 100 से नीचे रही। गत वर्ष 15 मई को कोविड से 100 लोगों की मौत हुई थी। पिछले हफ्तों में कोविड से होने वाली औसत दैनिक मौत के आंकड़े भी इसी तरह की गिरावट को दर्शाते हैं। 30 दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 की अवधि में दर्ज 242 औसत दैनिक मौतों की तुलना में 27 जनवरी से फरवरी 2021 की अवधि में यह संख्या 128 पर सिमट गई । देश में कोविड के कुल सक्रिय मामले भी आज घटकर 1.63 लाख (1,63,353) तक सिमित हो गए। वर्तमान में ऐसे सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.52 प्रतिशत है। देश में कोविड से ठीक होने वालों की कुल संख्या भी आज 1.04 करोड़ (1,04,48,406) पर पहुंच गई। इसके साथ ही रिकवरी दर 97.05 प्रतिशत हो गई है। 2 फरवरी 2021 की सुबह 8 बजे तक देश में कुल 39.50 लाख (39,50,156) लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड टीकाकरण किया गया। पिछले 24 घंटों में, 3,516 सत्रों में 1,91,313 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। अब तक टीकाकरण के 72,731 सत्र आयोजित किए गए हैं। हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटो के दौरान 13423 कोविड मरीज स्वस्थ्य हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 85.09 प्रतिशत रिकवरी के नए मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से रहे। एक दिन में 5,215 नए रिकवरी के मामलों के साथ केरल सबसे आगे है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,289 लोग बीमारी से ठीक हुए इसके बाद छत्तीसगढ़ का नंबर रहा जहां एक दिन में 520 लोग कोविड से ठीक हुए। दैनिक नए मामलों में से 80.10 प्रतिशत 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 3,459 रहे। इसके बाद महाराष्ट्र में 1,948, जबकि तमिलनाडु में 502 नए मामले सामने आए। कोविड प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप में राज्यों का समर्थन करने के लिए केंद्र ने केरल और महाराष्ट्र में उच्च स्तरीय टीम भेज रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 94 मौतें दर्ज की गई हैं।पांच राज्यों / संघ शासित प्रदेशों में कोविड से दैनिक मृत्यु का प्रतिशत 65.96 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा(27) मौत हुई हैं। केरल में एक दिन में 17 और तमिलनाडु में 7 लोगों की मौत कोविड से हुई है। सोलह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में कोविड से किसी के भी मरने की कोई सूचना नहीं है।



 

Share

Leave a Reply