BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लॉक डाउन में हो रही थी डांस पार्टी, बार बालाओं का डांस देखने उमड़ी सैकड़ों की भीड़, जाने फिर क्या हुआ

लॉक डाउन में हो रही थी डांस पार्टी, बार बालाओं का डांस देखने उमड़ी सैकड़ों की भीड़, जाने फिर क्या हुआ
Share

यूपी के कई जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या घटी तो कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया गया लेकिन सरकार ने नाइट कर्फ्यू जारी रखा है। नाइट कर्फ्यू में लोगों को बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी है, इसके बाद भी कुछ जगहों पर भीड़ जुटाई जा रही है। पुलिस इन जगहों पर जाकर कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के उन्नाव जिले से सामने आया है। कोरोना काल में उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के मैकुआ खेड़ा गांव में बार बालाओं को बुलाया गया था। इसके बाद यहां डांस पार्टी का भी आयोजन किया गया।


गांव में डांस पार्टी की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बार बालाओं का डांस देखने पहुंच गए। कोरोना काल में ग्रामीणों में ने कोविड की सरेआम धज्जियां उड़ाईं। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। बीघापुर सीओ ने बताया कि पुलिस ने दो डीजे मशीन और दो लाइट मशीनें भी जब्त की हैं। इसके अलावा पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

 


Share

Leave a Reply