BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप...

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप...
Share

फ़तेहपुर चौरासी उन्नाव : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मार कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई।वहीँ मौके पर सीओ और डॉग स्वावयड ने पहुँचकर पूँछतांछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झूलूमऊ के मजरा बागखेड़ा निवासी तेजबहादुर (तेजा) 34 वर्ष पुत्र श्यामलाल शौंच के लिए शाम को घर से निकला था।

काफी देर तक घर वापस न आने पर घरवालो ने काफी खोज बीन की। खोज बीन के बाद भी कोई पता नहीं चला ।सुबह सवेरे शौच को गए ग्रामीणों ने तेजबहादुर का शव घर से थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे एक चिकवल के पेड़ से मफलर के सहारे जमीन से पांच फुट ऊपर बंधा हुआ देखा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही मृतक के परिवारजनों ने हत्या करके शव को लटकाये जाने का आरोप लगाया है। मृतक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था म्रतक का एक पुत्र आकाश व पत्नी संगीत का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रामचन्द्र द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


Share

Leave a Reply