छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बीजेपी की भरतपुर सांसद पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने घर पर की फायरिंग

बीजेपी की भरतपुर सांसद पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने घर पर की फायरिंग
Share

भरतपुर: जिले के बयाना कस्बा स्थित क्षेत्रीय भाजपा सांसद रंजीता कोली के निवास पर बीती देर रात अज्ञात आरोपियों ने 3 राउंड फायर किए। हमलावरों ने पत्थर फेंके और सांसद के घर के बाहर उनकी फोटो चिपकाकर उस पर क्रास का निशान लगा दिया। इसके साथ ही उनको जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर भी चस्पा किया है। हमले से भयभीत सांसद कोली को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हमलावरों की जानकारी नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस को तीन खाली कारतूस मिले हैं। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , सांसद रंजीता कोली पर हमले की वारदात बीती रात करीब 11.45 बजे बयाना स्थित उनके आवास पर हुई। यहां हमलावरों ने उनके घर पर तीन राउंड फायर किये। उसके बाद उनके गेट के बाहर उनकी फोटो लगाकर उस पर क्रॉस का निशान लगा दिया। इस फोटो के साथ ही हमलावरों ने सांसद को जान से मार देने की धमकी का खत भी चस्पा कर दिया। हमले की घटना के कारण रंजीता कोली की तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।


रंजीता कोली के घर पर चिपकाये गये धमकी वाले पत्र में हमलावरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये लिखा है कि यह तो केवल ट्रेलर है। अगली बार गोली अंदर होगी। हमलावरों ने सांसद को साफ चेतावनी दी है कि बचने के लिये जितना जोर लगाना है लगा लें। कोई बचाने नहीं आयेगा। हमले की इस घटना के बाद बयाना कस्बे में हड़कंप मच गया।


रंजीता कोली पहली बार भरतपुर की सांसद बनी हैं। उनका ताल्लुक भरतपुर के राजनीतिक परिवार से है। रंजीता के ससुर गंगाराम कोली दो बार भरतपुर के सांसद रह चुके हैं। रंजीता पर करीब पांच महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। उस समय सांसद अस्पतालों का निरीक्षण करके लौट रही थी। उस दौरान उन पर हमला किया गया था। वे भरतपुर से जनसुनवाई कर अपने घर बयाना वापस लौटी थी।


पुलिस ने मौका मुआयना कर वहां से कारतूसों के खाली खोल जब्त किये हैं। वह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सासंद पर छह माह में दो बार हुये हमले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।


Share

Leave a Reply