लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पंजाब के भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती कराया गया

पंजाब के भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती कराया गया
Share

चंडीगढ़ : पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपना दम-खम झोंक रही हैं। इसी बीच बीती शाम लुधियाना में भाजपा प्रत्याशी पर हमला हो गया। पुलिस का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने प्रत्याशी की कार पर हमला किया। लुधियाना की गिल सीट से भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर प्रचार करने के लिए निकले थे। हमले में वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया, अज्ञात लोगों ने लाधेर पर हमला किया। उन्होंने ऐसा क्यों किया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लाधेर 1991 बैच के आईएएस ऑफिसर रहे हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वैद भी 1992 बैच के सिविल सर्विस ऑफिसर थे। बाद में उन्हें प्रमोट कर दिया गया था।

पंजाब में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली
पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा कारणों से फिजिकल रैली नहीं कर पाए थे। अब भाजपा ने पीएम मोदी की तीन रैलियों का प्लान बनाया है। इनमें से आज यानी 14 फरवरी को मोदी जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 16 फरवरी को वह पठानकोट में होंगे। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी तीसरी जनसभा को अबोहर में संबोधित करेंगे।

पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा
पंजाब में कुल 117 सीटें हैं जिनमें से 65 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। वहीं उनकी सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। रैली से एक दिन पहले पीएम मोदी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से भी मुलाकात की।  


Share

Leave a Reply