लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो नेताओं की मौत

बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो नेताओं की मौत
Share

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एक कार 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिससे कार में सवार बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के दो नेताओं की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।

घटना राजगढ़ से खुजनेर रोड पर बरखेड़ा गांव की है। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात कार कुएं में गिर गई थी। कार में सवार 2 युवक भी कार के साथ गहरे पानी में समा गए थे, जबकि तीसरा युवक कार के कुएं में गिरने से पहले ही कार के बाहर आ गया था, जिसे बाद में इंदौर रेफर किया गया।

करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे क्रेन की मदद से कार को कुएं में से निकाला गया। 2 युवकों के शव कार में ही फंसे हुए थे, जिनकी पहचान बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक लेखराज सिसोदिया और हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री लखन नेजर के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राजगढ़ थाने के एएसआई सोमनाथ भारती के मुताबिक सड़क पर 2 गाय मृत पड़ी हुई हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि गायों को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और कुएं में जा गिरी।


Share

Leave a Reply