BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु : बाबा रामदेव

गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु : बाबा रामदेव
Share

हैदराबाद: गाय को एक बार फिर से राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठी है। इस बार योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। बाबा रामदेव का यह बयान तब सामने आया है, जब वह रविवार को आंध्र प्रदेश में गो महा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


टीटीडी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीटीडी ट्रस्ट की ओर से भी यह प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग करता हूं कि जल्द ही वह गाय को लिखित तौर पर देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करें।

 

बाबा रामदेव ने कहा कि गायों के लिए पतंजलि पीठम की ओर से गो संरक्षण अभियान चलाया गया है। हम गायों की सुरक्षा और संरक्षण में सबसे आगे हैं। इस दौरान योग गुरु ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें टीटीडी गो महासम्मेलन की जानकारी दी थी। उन्होंने हिंदू धर्म के प्रचार के लिए टीटीडी अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की भी सराहना की।


Share

Leave a Reply