CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कुंभ में लोगों को आमंत्रित करने वाले विज्ञापन हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

 कुंभ में लोगों को आमंत्रित करने वाले विज्ञापन हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
Share

 नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार में लगे कुंभ मेले में कई साधुओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद वह हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. इस बीच इस महामारी के चिंताजनक आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. दरअसल, एक वकील ने याचिका के जरिए शीर्ष अदालत से अनुरोध किया कि कुंभ को लेकर लोगों को आमंत्रित करने वाले सभी विज्ञापनों को हटाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को तत्काल सख्त निर्देश दिए जाएं.


वहीं, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर परिस्थिति से निपटने के लिए स्वत: संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. कुमार ने भारत के प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में सभी धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है. उन्होंने लिखा, 'मानव जीवन पर खतरे की गंभीरता को देखते हुए इस अदालत की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों की जिंदगी की रक्षा और सुरक्षा करे. अदालत स्वत: संज्ञान लेकर केंद्र और राज्यों को राजनीतिक रैलियों, विरोध प्रदर्शनों, धार्मिक और अन्य उत्सवाों में 50 से अधिक लोगों के समागम पर स्थिति नियंत्रित होने तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी कर सकती है.

Share

Leave a Reply