लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Devbhog Milk Price HIke : फिर महंगा हुआ ‘देवभोग दूध ‘अब एक लीटर के इतने चुकाने होगे दाम

Devbhog Milk Price HIke : फिर महंगा हुआ ‘देवभोग दूध ‘अब एक लीटर के इतने चुकाने होगे दाम
Share

 रायपुर। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब छत्तीसगढ़ शाहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड देवभोग दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। देवभोग का दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। नए दाम आज से लागू हो गये है।

देवभोग ने 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम

पिछले दिनों अमूल और उसके बाद मदर डेयरी ने दूध के दामों में इजाफा किया था और अब छत्तीसगढ़ का लोकल और पॉपुलर देवभोग ब्रांड ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। देवभोग ब्रांड ने दूध के दामों में इजाफा कर दिया है. दूध की कीमत प्रति लीटर ₹2 देवभोग ने बढ़ा दिया है. जिससे 56 रुपये प्रति लीटर बिकने वाली नॉर्मल दूध अब 58 रुपये में मिलेगा

जनता की जेब पर सीधा असर

आज से ही मार्केट में देवभोग दूध ₹2 प्रति लीटर महंगा बिकने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि अमूल द्वारा दाम बढ़ाने के बाद अब देवभोग ने दाम बढ़ा दिया है जिसकी वजह से दूध महंगा हो गया है। लोग पहले के ही दामों में दूध मांग रहे हैं। वही आम लोगों का कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे उनके जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

अमूल-मदर डेयरी ने भी बढ़ाए थे दाम

वहीं इसके पहले अमूल ने भी देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी और नई कीमतें 1 मई से लागू कहो चुकी है. जिसमें अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी. दोनों कंपनियों की नई कीमतें 30 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत ₹67 से बढ़कर ₹69 प्रति लीटर और टोंड मिल्क की ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर हो गई है।

 

 

 


Share

Leave a Reply