BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस के धनन्जय सिंह का पलटवार कहा खुद रमन सिंह के चापलूसी और चाटुकारिता से बने प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में नही है जनाधार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस के धनन्जय सिंह का पलटवार कहा खुद रमन सिंह के चापलूसी और चाटुकारिता से बने प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में नही है जनाधार
Share

रायपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह चापलूसी और चाटुकारिता रहमोकरम से प्रदेश अध्यक्ष का पद हथियाने वाले विष्णु देव साय को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही पसंद नहीं कर रहे हैं विष्णु देव साय पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें क्यो उनके ही पार्टी से जुड़े लोग उनको तवज्जो नही दे रहे है। सोनिया गांधी जी कांग्रेस के सर्वमान्य नेता है कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर केंद्र की मोदी भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने प्रदेश के लाखो कार्यकर्ताओं के सोनिया जी राहुल जी के प्रति आस्था निष्ठा समपर्ण भाव को पत्रों के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को अवगत कराएं हैं।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय जिसे भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता ही पसंद नहीं कर रहे हैं कई मौकों पर भाजपा के बड़े नेता विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भी सवाल उठा चुके हैं। आखिर भाजपा के कार्यकर्ता रमन सिंह का गाय किसको कहते है जगजाहिर है?


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी मोदी भाजपा की मनमानी जनविरोधी नीति के खिलाफ निडरता से देशभर में आवाज उठाने वाले नेता है भाजपा मोदी सरकार के बीते 6 साल की विफलताओं बढ़ती बेरोजगारी महंगाई बिकती सरकारी कंपनियां गिरती अर्थव्यवस्था सहित अनेक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं भाजपा को इस बात का ज्ञात हो चुका है कि केंद्र की मोदी भाजपा की सरकार ने आम जनता से जो वादा किया था आम जनता को जो सुनहरे सपने दिखाए थे उसको पूरा करने में असफल हो चुके हैं।
 


Share

Leave a Reply