BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

धनंजय सिंह ठाकुर ने डी पुरंदेश्वरी से किया सवाल, मोदी ने हमारे बच्चों का वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया ?

धनंजय सिंह ठाकुर ने डी पुरंदेश्वरी से किया सवाल, मोदी ने हमारे बच्चों का वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया ?
Share

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी वैक्सीनेशन के मामले में राज्य सरकार पर झूठे बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्हें धरातल का ज्ञान नही है।टीकाकरण के विषय मे झूठे बयानबाजी करने के बजाये डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता को बताना चाहिए आखिर मोदी ने हमारे बच्चो के टीका को विदेश क्यो भेज दिया? डी पुरंदेश्वरी झूठ बोलने अफवाह फैलाने में माहिर छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओ के फीड बैक पर बयानबाजी कर खुद की फजीहत ही करा रही है। देश मे छत्तीसगढ़ फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर को टीका लगाने में अव्वल है 99% हेल्थ वर्कर को टीका लगाया जा चुका है टीकाकरण में राष्ट्रीय औसत 89% है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार राज्य के 18+एक करोड़ 30 लाख लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवा रही है इसके लिए सवा करोड़ डोज वैक्सीन का ऑडर दिया गया है। जिसकी आपूर्ति नही की जा रही है। बिना वैक्सीन मोदी सरकार की टीका उत्सव भी हवा हवाई निकला।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महामारी संकटकाल में जहां देश की जनता वैक्सीन ऑक्सीजन वेंटिलेटर बैड दवाइयों के कमी से जूझ रही है जहां महामारी के चलते देश में लगभग 3लाख लोगों की असामयिक मौत हो चुकी है ढाई करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं लाकडॉउन के चलते व्यापार-व्यवसाय बंद है देश रोजी रोजगार के गंभीर संकट से जूझ रहा है पेट्रोल-डीजल रासायनिक खादों की दामों पर बेतहाशा वृद्धि कर मुनाफाखोरी की जा रही है ऐसे समय में एक ओर जहां केंद्र सरकार आर्थिक संकट का रोना रो रही है वहीं दूसरी ओर इस महामारी काल में आम जनता को मदद करने के बजाये 20 हजार करोड़ का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट बना रही है। जिसका देश भर में विरोध हो रहा है। विदेश भेजे गए 6 करोड़ों वैक्सीन डोज, देश में वैक्सीन की किल्लत और सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट के विषय में भाजपा नेताओंं की बोलती बंद है, झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेता जनता के सवालों का जवाब देने से बच रहे है।
 


Share

Leave a Reply