BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

धरमलाल कौशिक ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो गया है माफिया राज,जानिये आखिर क्यों

धरमलाल कौशिक ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो गया है माफिया राज,जानिये आखिर क्यों
Share

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धमतरी जिले में एक जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धुव्र व उनके साथियों पर हुए जानलेवा हमले और प्रदेश में रेत माफियाओं की दबंगई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में माफिया राज कायम है।

नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि खनिज विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए जून के महीने से ही रेत के उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन उसके बाद भी इस तरह से माफियाओं का उत्खनन के काम में लगे रहना कई सवालों को जन्म देता है। श्री कौशिक ने सवाल किया कि पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं को किसका का समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते उनका मनोबल इतना मजबूत है? इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं लेकिन प्रदेश सरकार मौन है।


नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि धमतरी जिले में हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन का रवैया सहयोगात्मक नहीं रहा है। इस मामले में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब थाने में जाकर इस बात का विरोध किया, तब पुलिस ने शिकायत दर्ज की; लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। श्री कौशिक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और तत्काल उनकी गिरफ्तारी हो। इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और पीड़ित पक्ष को न्याय मिले इसकी चिंता प्रदेश सरकार को करनी चाहिए।
 


Share

Leave a Reply