लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

डायबिटीज पेशेंट इन सब्जियों को जरूर करें डाइट में शामिल, कंट्रोल होगा शुगर लेवल...

डायबिटीज पेशेंट इन सब्जियों को जरूर करें डाइट में शामिल, कंट्रोल होगा शुगर लेवल...
Share

नई दिल्ली : डायबिटीज पेशेंट को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में क्या खा रहे हैं और क्या नहीं खा रहे इस बात की जानकारी आपको हो। आमतौर पर शुगर पेशेंट को उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें मिठास हो। यानी कि जिसके स्वाद में मीठापन हो। इन चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

रोज खाएं पत्ता गोभी : आजकल पत्ता गोभी आपको बाजार में हर मौसम में आराम से मिल जाएगी। ये एक लो स्टार्च वाली सब्जी है, जो कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगी। इसे आप सलाद के रूप में या फिर सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।
करेला जरूर खाएं : कई लोगों को करेला बिल्कुल पंसद नहीं होता। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें करेला बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं करेला एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन डायबिटीज पेशेंट को जरूर करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

भिंडी भी है लाभकारी : इस मौसम बाजार में भिंडी बहुत ज्यादा आती है। ये सेहत के लिए अच्छी होती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जिसकी वजह से ये आसानी से पच जाती है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल भी करती है। खास बात है कि भिंडी में मौजूद तत्व इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ा भी सकता है।

ब्रोकली को करें डाइट में शामिल : ब्रोकली का सेवन ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करते हैं। ये कम कार्ब्स वाली है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल पर कोई असर नहीं पड़ता है। ऐसे में शुगर मरीज ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
 


Share

Leave a Reply