नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रदेश में बुखार के साथ डायरिया का भी हमला, 4 की मौत

प्रदेश में बुखार के साथ डायरिया का भी हमला, 4 की मौत
Share

कानपुर: यूपी के कानपुर में डेंगू सहित अन्य तरह के बुखार से जूझ रहे शहर में डायरिया का भी हमला तेज हो गया है। बीते 24 घंटे में बुखार, डायरिया की चपेट में आए चार मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शुक्रवार को बाल रोग चिकित्सालय में डायरिया की चपेट में आए पांच बच्चों को भर्ती किया गया।

140 बेड के इस अस्पताल में 200 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। मंधना निवासी 12 वर्षीय किशोर को उल्टी, दस्त होने की वजह से बाल रोग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हैलट में एक हफ्ते पहले भर्ती कराए गए कन्नौज निवासी शिवाकांत (68) और फतेहपुर निवासी मोनू (32) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बुखार के साथ इन दोनों मरीजों के फेफड़ों में भी संक्रमण था। नवाबगंज निवासी बुखार पीड़ित रामकिशोर विश्वकर्मा के फेफड़ों में पानी भरा था। उनकी मौत हो गई। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि अस्पताल में बेड की कमी की वजह से कई बच्चों को मेटरनिटी विंग में शिफ्ट किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply