BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

दिग्विजय ख़ुद अपनी पारिवारिक विरासत के बारे में बेहतर जानते हैं, अपनी पूरी पार्टी का बिकाऊ होना वे स्वीकार कर रहे : अजय चंद्राकर

दिग्विजय ख़ुद अपनी पारिवारिक विरासत के बारे में बेहतर जानते हैं, अपनी पूरी पार्टी का बिकाऊ होना वे स्वीकार कर रहे : अजय चंद्राकर
Share

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद दिग्विजय सिंह के दुर्ग में मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा के पास काली कमाई के बहुत पैसे होने और उसी के दम पर विधायकों की खऱीद-फऱोख़्त करने के लगाए गए आरोप पर तीखा पलटवार कर कहा है कि दरअसल कांग्रेस का जैसा राजनीतिक चरित्र रहा है, कांग्रेस के नेताओं को पीलिया के मरीज़ की तरह चारों ओर पीला-पीला ही नजऱ आता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, तो ज़ाहिर है कांग्रेस विधायकों के बिकने की बात कर रहे होंगे। दिग्विजय ख़ुद अपनी पारिवारिक विरासत के बारे में बेहतर जानते हैं। पूरी पार्टी ही उनकी बिकाऊ है, ऐसा वे भी स्वीकार कर रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री चंद्राकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा भारतीय राजनीति और कांग्रेस में अजातशत्रु की तरह थे और शालीनता, सौम्यता व सहृदयता के प्रताक रहे राजनेता के प्रति शोक व्यक्त करने पहुँचे दिग्विजय सिंह यहां भी घटिया बयानबाज़ी करने से बाज़ नहीं आये, यह दु:खद व शर्मनाक है। श्री चंद्राकर ने दिग्विजय सिंह को याद दिलाया कि कांग्रेस के नेता किस तरह के घोटालेबाज़ और भ्रष्टाचारी हैं, यह स्व. वोरा जी के संस्मरण में ग़ुलाम नबी आज़ाद ने लिखा ही था कि पर्यवेक्षक बन कर जाने के लिए उन्हें स्व. वोरा के अलावा और कोई ईमानदार नेता नहीं मिला था, यानी शेष सभी बेईमान हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा कभी खऱीद-फऱोख़्त में भरोसा नहीं करती। यह पाप करते हुए कांग्रेस के नेता ही झामुमो रिश्वत कांड में रंगे हाथों धरे गए थे जबकि 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने खऱीद-फऱोख़्त करने बजाय सत्ता से अलग होने का फैसला करके राजनीतिक व लोकतांत्रिक शुचिता का एक बेमिसाल अध्याय लिखा था। इसी तरह अविश्वास प्रस्ताव पर वोट के बदले नोट देते कांग्रेसियों को दुनिया ने देखा था। श्री चंद्राकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सियासी फि़तरत ही ऐसी रही है कि वद हमेशा आतंकी सरगना की तरह व्यवहार करते हैं।
 


Share

Leave a Reply