लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

फिर विवादों से घिरे दिग्विजय सिंह: डॉ. रमन ने कहा पहले देश के राज्यों में अपनी पार्टी की सरकार बचा लें

फिर विवादों से घिरे दिग्विजय सिंह: डॉ. रमन ने कहा पहले देश के राज्यों में अपनी पार्टी की सरकार बचा लें
Share

रायपुर/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस ऑडियो सामने आया है। ये ऑडियो भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने जारी किया है, जिसमें दिग्विजय सिंह कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू करने की बात कर रहे हैं।दिग्विजय ने कहा कि अगर भारत में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो वो 370 हटाने के फैसले पर विचार करेंगे।


वहीं दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह को पता है कि देश में अब कभी कांग्रेस की सरकार आने वाली नहीं है। वे ऐसी ही घोषणाएं करते हैं, जो उनसे पूरी नहीं होती। 370 हटाने से पहले वे देश के राज्यों के भीतर ही अपनी पार्टी की सरकार बचा लें।


उल्लेखनीय है कि, दिग्विजय के क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर शाहज़ेब भी मौजूद था। दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस ऑडियो 12 मई का है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा जब उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया तो वहां लोकतंत्र नहीं था। वहां इंसानियत भी नहीं थी क्योंकि उन्होंने सभी को जेल में बंद कर दिया था। कश्मीरियत वहां के सेक्युलरिज्म का अहम हिस्सा है, क्योंकि मुस्लिम बहुल राज्य का राजा हिंदू था और दोनों साथ मिलकर काम करते थे। यहां तक कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया गया था। ऐसे में आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला बेहद दुखद था और कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तो 370 को हटाने के फैसले पर फिर से विचार करेगी।


Share

Leave a Reply