BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेपटरी हुई शहीद एक्सप्रेस: एसी के 2 कोच पटरी से उतरे, 155 यात्री थे सवार

 बेपटरी हुई शहीद एक्सप्रेस: एसी के 2 कोच पटरी से उतरे, 155 यात्री थे सवार
Share

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गये। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने के खबर नहीं है। फिलहाल अभी इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। इस ट्रेन का नंबर 04674 है. रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक, खम्बनपीर ब्रिज के पास ट्रेन नंबर 04674 गाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे थे. वहीं, आनन-फानन में मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना से जीआरपी ने मना किया है। चारबाग रेलवे स्टेशन से 50 मीटर पहले की घटना बताई जा रही है।

वहीं, डीआरएम संजय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि, दो कोच में 155 यात्री सवार थे, उनके लिये व्यवस्था की जा रही है। किसी के घायल होने की अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। त्रिपाठी ने बताया कि कोच पटरी से क्यों उतरे, ये जांच का विषय है।
 

Share

Leave a Reply