BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्ट्रेचिंग करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, लग सकती है चोट

स्ट्रेचिंग करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, लग सकती है चोट
Share

इस बात में कोई दो राय नही हैं कि स्ट्रेचिंग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन स्ट्रेचिंग का लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरह से किया जाए। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग स्ट्रेचिंग के दौरान अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिससे उनकी सेहत को लाभ की जगह नुकसान हो जाता है। चलिए फिर स्ट्रेचिंग से जुड़ी ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानते हैं।
स्ट्रेचिंग का तरीका सही न होना
किसी भी चीज की आधी-अधूरी जानकारी नुकसानदायक हो सकती है और यही बात स्ट्रेचिंग पर लागू होती है। दरअसल, कई लोगों को स्ट्रेचिंग की पूरी जानकारी नहीं होती और वे गलत स्ट्रेचिंग करते हैं जिससे उन्हें चोट लगने की भी संभावना हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आपको जिस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, उसे किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करना सुनिश्चित करें ताकि आपको कोई चोट न लगे।
स्ट्रेचिंग के समय पर ध्यान न देना
अगर आपने स्ट्रेचिंग का समय निर्धारित नहीं किया है तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है। स्ट्रेचिंग से अधिकतम लाभ पाने के लिए इसका समय निर्धारित करने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगर जल्दबाजी में स्ट्रेचिंग की जाए तो इससे शरीर में झटका आने या फिर इंजरी होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, अत्याधिक स्ट्रेचिंग करने से भी बचें क्योंकि इससे मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है।
वार्मअप न करना
वार्मअप देखने में भले ही एक छोटी चीज लगती हो, लेकिन किसी भी तरह की एक्सरसाइज या फिर योगासनों के अभ्यास से पहले इसे करना बेहद जरूरी माना जाता है। खासतौर पर स्ट्रेचिंग से पहले क्योंकि कोल्ड मसल्स के साथ कभी भी स्ट्रेचिंग नहीं करनी चाहिए। इसलिए बेहतर होगा कि आप लाइट एक्टिविटी या वार्मअप करने के बाद स्ट्रेचिंग करें। आप चाहें तो वार्मअप के तौर पर कुछ मिनट जॉगिंग या साइकलिंग आदि कर सकते हैं।
इंजर्ड मसल्स के साथ स्ट्रेचिंग करना
स्ट्रेचिंग करते समय आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको पहले से दर्द हो रहा है या फिर स्ट्रेचिंग के दौरान दर्द महसूस हो रहा है तो समझ जाइए कि आप कुछ तो गलत कर रहे हैं। दरअसल, अगर आपकी मसल्स में पहले से ही किसी तरह की चोट लगी हुई है और आप तब भी स्ट्रेचिंग कर रहे हैं तो इससे आपकी समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है।
 


Share

Leave a Reply