छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

गर्मियों में नहीं होना चाहते बीमार, तो जानें क्या खाएं और किन चीजों का करें परहेज : अंजली चौधरी...

गर्मियों में नहीं होना चाहते बीमार, तो जानें क्या खाएं और किन चीजों का करें परहेज : अंजली चौधरी...
Share

खरसिया : गर्मी के मौसम शरीर बहुत जल्दी बीमार हो जाता है। किसी को लू लग जाती है तो कोई डिहाइड्रेशन से परेशान हो जाता है। कई लोग तो गर्मियों में सन स्ट्रोक के भी शिकार हो जाते हैं। वहीं कई लोगों को पेट की समस्याएं जैसे उल्टी और लूज मोशन शुरू हो जाते हैं। ऐसे में गर्मी के दिनों में खानपान का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। दरअसल गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है। ऐसे में गर्मी के दिनों में हमें अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इस समय कर् ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ चीजें शरीर को ठंडक देती हैं जिनका सेवन गर्मियों में जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि गर्मियों में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

गर्मियों में इन चीजो का जरूर करें सेवन
नारियल पानी: नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी गर्मी के दिनों में शरीर को स्वस्थ रखता है। नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के साथ ही नारियल पानी एसिडिटी और पेट फूलने की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

तरबूज: गर्मियों में तरबूज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें 92 प्रतिशत तक पानी की मात्रा पाई जाती है। गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और साथ ही डिहाईड्रेशन से बचाता है। इसमें विटामिन ए और सी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। तरबूज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। ऐसे में ये न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है बल्कि इसे कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है।
स्प्राउट्स: गर्मी के मौसम में आप स्प्राउट्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसमें आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। गर्मी के दिनों में ये आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। सात ही इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है।

खीरा और ककड़ी: गर्मियों में खीरा और ककड़ी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। खीरा और ककड़ी गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। ये बॉडी को ठंडा रखने के साथ साथ पेट की समस्याओं को भी दूर करते हैं। खीरे के सेवन से गैस और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

आम पना: आम में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी सेहतमंद होता है। कच्चे आम को उबालकर उसमें काला नमक, पुदीना, भुना हुआ जीरा मिलाकर उसका पना तैयार किया जाता है जिसका सेवन करने से गर्मियों में शरीर स्वस्थ रहता है। आम पना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

गर्मियों में इन चीजों का न करें सेवन:
गर्मियों में तला और मसालेदार खाना खाने से बचें।-ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।-फैट युक्त चीजों का सेवन कम करें-गर्मियों में ज्यादा चाय या कॉफी न पिएं।-गर्मी के मौसम में बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं।-इस मौसम में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजिनिंग का खतरा बना रहता है।-जंक फूड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से परहेज करें।-रेड मीट के सेवन से बचें, क्योंकि गर्मियों में प्रोटीन को पचाने में दिक्क्त होती है। गर्मियों में ज्यादा आइसक्रीम न खाएं। ये अंदर से शरीर को गर्म करती है। गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक, फ्लेवर्ड ड्रिंक्स और मीठा सोडा भी न पिएं।

 


Share

Leave a Reply