BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपको भी है सुबह उठते ही फोन देखने की आदत, जान लें इसके नुकसान

क्या आपको भी है सुबह उठते ही फोन देखने की आदत, जान लें इसके नुकसान
Share

आजकल के समय में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन चुका है. आज मोबाइल के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. यह अब हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. मोबाइल लोगों की जिंदगी में इसकदर हावी हो गया है कि लोग सोते -उठते यहां तक की खाते समय भी मोबाइल का ही इस्तेमाल करते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हा जिन्हें सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चलाने की आदत होती है.
क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही फोन का प्रयोग करने से एक नहीं बल्कि कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज हम आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं.
– यूनाइटेड किंगडम में किए गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग सुबह उठते ही फोन यूज करते हैं उनके दिन की शुरुआत स्ट्रेस से भरपूर होती है. साथ ही ऐसे लोगों को अपने काम करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
– विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह उठते ही जब हम सभी मोबाइल में नोटिफिकेशन देखते हैं तो हमारा दिमाग उस समय सिर्फ उसी विषय के बारे में सोचने लगता है. जिस वजह से हमारा मन किसी दूसरे काम में नहीं लग पता है. ऐसा करने से हमारे कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है.
– सुबह उठते ही फोन देखते समय जो चीज हमें दिखती हैं हम दिन भर उसी के बारे में सोचते हैं जिससे हमें तनाव और एंजाइटी का सामना करना पड़ता है.
– सुबह उठते ही मेल या नोटिफिकेशन चेक करते हैं तो हम बीते दिनों की बातों को पढ़कर परेशान हो जाते हैं और हम पीछे की बातों को भूलाने की बजाए फिर से अपना मन और दिमाग पुरानी बातों में लगा लेते हैं.
 


Share

Leave a Reply