CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित, 24 मिनट बाद जिंदा हो गई मह‍िला...जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित, 24 मिनट बाद जिंदा हो गई मह‍िला...जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
Share

 Viral News: हम सबने यही सुना है कि मरने के बाद कोई जिंदा नहीं लौटता. अमेरिका में एक महिला ने मरने के बाद ज‍िंदा होकर इस कथन को गलत साब‍ित कर द‍िया है. दिलचस्प और हैरान करने वाली बात तो यह है क‍ि मह‍िला अब मौत के बाद के अनुभव को खुद बयान भी कर रही है. दावा है कि महिला की दिल की धड़कन बंद हो जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था लेकिन अपनी मौत के 24 मिनट बाद उसने फिर से जिंदा होकर सबको चौंका द‍िया है.  

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन कैनाडे नाम की एक मह‍िला ने सोशल मीडिया साइट रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है. महिला ने कहा कि पिछले फरवरी में मुझे घर पर अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था. मेरे पति ने 911 पर कॉल किया और सीपीआर देना शुरू किया. डॉक्‍टर आए और मुझे मृत घोषित कर दिया लेकिन करीब 24 मिनट के बाद मैं फ‍िर जिंदा हो गई. 

चार मिनट तक पति ने दिया सीपीआर

महिला ने बताया कि उस वक्‍त मेरे साथ क्‍या-क्‍या हुआ, मुझे सब कुछ साफ और अच्‍छे तरीके से याद है. कार्डियक अरेस्ट के बाद मेरे पति ने 4 मिनट तक मुझे सीपीआर दिया. मेरे आसपास अफरा- तफरी मची हुई थी. आनन-फानन में मुझे अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान मैं कोमा में चली गई थी. 2 दिन तक कोमा में रही. जब मैं उठी तो बहुत उलझन में थी. कई दिनों तक मुझे पुरानी चीजें याद नहीं थीं. आईसीयू में मेरे साथ क्‍या-क्‍या हुआ कुछ नहीं पता.

दिलचस्प है पूरा मामला 

महिला ने बताया कि उसे मरने के बाद भी सब कुछ दिख रहा था. उसमें अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर्स भी शामिल थे जिनको उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था. न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि कैनाडे का मामला दिलचस्प इसलिए है क्योंकि इस तरह के मामले में अधिकांश लोग लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं. 1982 और 2018 के बीच दर्ज किए गए 65 मामलों में से केवल 18 लोग ही पूरी तरह ठीक हो पाए. 


Share

Leave a Reply